ऑफ़बीट
महिला ने जहरीले सांप को तकिए के कवर से पकड़ा, वीडियो वायरल
कई लोग घर में एक छोटी सी छिपकली देखकर या काकरोच देखकर असहज महसूस करने लगते हैं। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक महिला जैसे ही अपने कमरे में घुसती है उसका सामना एक विषधारी सांप से होता है।
5-6 फुट लंबा यह काले रंग सांप पास की ही झाड़ियों से घुस आया था। उस समय महिला की मदद करने वाला कोई नहीं था। अगर सांप को जल्दी ही नहीं पकड़ जाता तो वह घर में ही कहीं पर छिप सकता था और तब यह बड़ा खतरा बन जाता।
महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बिना डरे महिला ने उस सांप को एक तकिए के कवर में पकड़ लिया। इस बेखौफ भरे अंदाज को कैमरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया। यह वीडियो 1 जून को अपलोड किया गया है। अब तक इस वीडियो को 36 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उस वीडियो में महिला मजे से सांप को पकड़ती है और उसे बाहर छोड़कर आती है।
टैटू आर्टिस्ट सनशाइन मैककरी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ‘मैंने अभी-अभी अपने घर में 5-6 फुट लंबा सांप देखा।’ इस कॉप्सन के साथ उन्होंने यह पोस्ट किया था। वीडियो में वो साफतौर पर सांप को तकिए के कवर में लपेटते देखी जा सकती हैं।
मैककरी कैमरे में देखते हुए कहती हैं ‘हमने एक और को पकड़ लिया है’। फिर वह उस काले सांप को घर के बाहर छोड़ आती है। घर से बाहर निकल कर वह सांप को छोड़ देती है। कवर से बाहर आते ही सांप की लम्बाई का पता चल जाता है। वीडियो को ना सिर्फ लाखों लोगों ने देखा है बल्कि इस पोस्ट पर 37 हजार शेयर भी किए गए हैं। पोस्ट पर 8 हजार से ज्यादा रिएक्शन भी है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम