Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

OMG! दुनिया के सबसे खतरनाक सांप को बचाने में लगा दी जान की बाजी

Published

on

पाइथन, ऑस्‍ट्रेलिया, OMG!, जहरीले सांप

Loading

नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रेलिया में एक शख्‍स ने दुनिया के सबसे खतरनाक समझे जाने वाले पाइथन प्रजाति के सांप को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। इस देश में पाया जाने वाला पिलबरा रिक ऑलिव पाइथन को बहुत ही खतरनाक माना जाता है।

पाइथन, ऑस्‍ट्रेलिया, OMG!, जहरीले सांप

इसका खौफ इंसान तो इंसान में जानवरों में भी पाया जाता है। लेकिन मैथ्यू बैगर सड़क पर बिना डरे पाइथन के बगल में लेटे नजर आ रहे हैं। दरअसल मैथ्यू इस सांप को बचाना चाहते थे।

सड़क पार करते समय कहीं ऐसा न हो कि कोई वाहन पाइथन सांप को कुचलते हुए निकल जाए इसलिए जब तक सांप सड़क पार कर निकल नहीं गया वह लेटे रहे। इस कवायद में मैथ्‍यू ने खुद की जान को मुश्किल  में डालकर सांप की जान बचाई।

यदि दुनिया के इस सबसे जहरीले सांप ने बगल में लेटे मैथ्‍यू को काट लिया होता तो कुछ ही सेकेंड में उनकी जान जा सकती थी। इस बारे में ऑस्ट्रेलिया की रहनी वाली ट्रैसी हैमबर्जर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

ऑस्ट्रेलिया की रहनी वाली ट्रैसी हैमबर्जर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें एक शख्स एक पाइथन के बगल में लेटा हुआ है। इस शख्स का नाम मैथ्यू बैगर है। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि मैथ्यू को पाइथर के पास जाकर सड़क पर लेटना पड़ा।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया में पिलबरा रिक ऑलिव पाइथन को बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इसे देखते ही जीव-जंतु रास्ता बदल देते हैं, लेकिन मैथ्यू बैगर बिना डरे पाइथन के बगल में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल मैथ्यू इस सांप को बचाना चाहते थे।

 

 

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending