Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सहारनपुर में हिंसा भड़काने का आरोपित भीम आर्मी का ‘रावण’ डलहौजी से गिरफ्तार

Published

on

सहारनपुर हिंसा, ‘रावण’ भीम आर्मी, चंद्रशेखर आजाद

Loading

सहारनपुर। सहारनपुर में हिंसा भड़काने का आरोपित और भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने चंद्रशेखर को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में पांच मई को हिंसा उस वक्‍त भड़क उठी थी जब दलितों ने ठाकुरों की ओर से निकाली जा रही एक शोभायात्रा में तेज आवाज में संगीत बजाने पर आपत्ति की।

सहारनपुर हिंसा, ‘रावण’ भीम आर्मी, चंद्रशेखर आजाद

दोनों पक्षों में इस बात पर उठा विवाद दंगे में तब्‍दील हो गया।  हिंसा में क्षत्रिय समाज के एक युवक की मौत हो गई थी।इसके बाद मौत से गुस्साए लोगों ने दलितों के घर तोड़फोड़ और मारपीट की थी।

घटना के बाद भीम आर्मी से जुड़े करीब 1000 लोगों ने एक प्राइवेट बस, 10 मोटरसाइकिलें और एक कार जला दी थी। हिंसा में तीन पुलिसवाले और एक पत्रकार घायल हो गए थे।

चंद्रशेखर ने पिछले दिनों सहारनपुर में कथित तौर पर ऊंची जाति के लोगों के अत्याचार के खिलाफ दिल्ली में बड़ा दलित प्रदर्शन भी बुलाया था। रैली स्थल पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के हाथ में बीआर अंबेडकर के साथ चंद्रशेखर के पोस्टर और मास्क थे।

पुलिस को चंद्रशेखर की लंबे समय से तलाथ थी। पेशे से वकील 30 वर्षीय चंद्रशेखर ने 28 मई को एक फेसबुक वीडियो में कहा, ‘‘हम राजनीतिक दल नहीं हैं। हम अपने समुदाय के प्रतिनिधि हैं जो अब और चुप नहीं बैठेगा।”

सहारनपुर की कुल आबादी 29 लाख है। इनमें अनुसूचित जाति की संख्या करीब 21 प्रतिशत है। भीम आर्मी से संबंधों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा था कि भीम आर्मी का बसपा से कोई लेना देना नहीं है। योगी सरकार इस सेना को बसपा से जोड़कर सहारनपुर की जातिवादी घटनाओं को लेकर अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending