Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ये फल–सब्जियां खाएं और ग्रहों को अपने अनुकूल बनाएं

Published

on

फल, सब्जियां, अनाज, ग्रहों, ज्‍योतिष

Loading

हम जो फल, सब्जियां, अनाज खाते हैं उनका संबंध भी ग्रहों से होता है। यानी यदि आप कोई विशेष फल या सब्‍जी ज्यादा अथवा कम खा रहे हैं, तो उस फल का संबंध जिस ग्रह से है, उस ग्रह का प्रभाव आप पर घटने अथवा बढ़ने लग जाएगा।

फल, सब्जियां, अनाज, ग्रहों, ज्‍योतिष

आपको ये जानने की इच्छा हो रही होगी कि आपके पसंदीदा फल या सब्जी का संबंध किस ग्रह से है। आपकी खान–पान की आदतों के जरिए किस ग्रह का प्रभाव आप पर पड़ रहा है अथवा बढ़ने लगा है। क्या वो ग्रह आपके भविष्य को संवारने में मदद कर रहा है या आपके जीवन में बाधाएं खड़ी कर रहा है, या आपकी उन्‍नति की गति धीमा कर रहा है।

किस ग्रह का आप पर पड़ रहा है प्रभाव

अगर आप चटक मसालों का प्रयोग ज्यादा करते हैं तो मंगल ग्रह का प्रभाव ज्यादा बढ़ रहा है। सरसों का साग, कटहल की सब्जी या अचार ज्यादा खा रहे हैं तो भी मंगल ग्रह का असर आपके शरीर, मन और जीवन पर बढ़ रहा है क्योंकि इन खाने की चीजों का संबंध मंगल ग्रह से है।

यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अनुकूल है या मंगल कुंडली में कमजोर है तो ऊपर बताई गई चीजों का प्रयोग करने से मंगल के कारण शुभ फल मिलेगा। आपका पराक्रम बढ़ेगा, लेकिन यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है। तो  वैवाहिक जीवन में परेशानी, लड़ाई, झगड़ा, गलत लोगों की संगति, बीमारी, व्यापार में हानि,  क्रोध की वजह से आपको नुकसान हो सकता है।

इसलिए मंगल ग्रह से संबंधित खाने की चीजों का प्रयोग ऐसे लोगों को बहुत कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति प्रतिकूल हो। ये तो एक ग्रह का उदाहरण हुआ इसी तरह बाकि ग्रहों की भी कुंडली में स्थिति देख लें जो ग्रह आपकी कुंडली में अनुकूल स्थानों पर बैठे हुए हैं। शुभ फल दे रहे हैं।

उनसे संबंधित खाने-पीने की चीजों का प्रयोग करें या जो ग्रह कमजोर हैं। उसने शुभ फल पाने के लिए भी आप उनसे संबंधित फल, सब्जियों का अनाज का प्रयोग अपने खान-पान में बढ़ा दें आपको लाभ अवश्य होगा।

हर रंग की सब्जियां क्यों खाएं

अच्छे डाईटीशियन हर रंग की सब्जियों का प्रयोग भोजन में करने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर को हर रंग और पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल सके। रंगों का कनेक्शन ग्रहों से होता है। सफेद रंग का शुक्र से, लाल रंग का मंगल से, हरे रंग का बुध से, पीले रंग का बृहस्पति से, नीले या काले रंग का शनि से। आइए जानते हैं कुछ खाने-पीने की चीजों के बारे में कि उनका संबंध किस ग्रह से है।

किन ग्रहों का किनसे हैं संबंध

सूर्य- सूर्य का संबंध सूखा नारियल का गोला, खजूर का फल, केसर, बड़ी इलायची से है।

चंद्रमा- चंद्रमा का संबंध पानी वाले नारियल, लीची, खरबूजा, तरबूज, खीरा, नींबू, खुशबूदार बासमती चावल से है।

मंगल- मंगल का संबंध लाल मिर्च, काली मिर्च, जायफल, लौंग, तीखे मसाले, सरसों का साग, कटहल, सोयाबीन से है।

बुध- बुध का संबंध सूरन, अदरक, पालक, बथुआ, मेथी, सीताफल, बैंगन, पान और गन्ने से है।

गुरु- गुरु का संबंध अनाज, हल्दी, सिंघाड़े से है।

शुक्र- शुक्र का संबंध सभी फूलदार वनस्पति, जमीन के भीतर बढ़ने वाली सब्जियां जैसे आलू, गाजर, प्याज से है।

शनि- शनि का संबंध साबुत दालें, कषैले खट्टे स्वाद वाले आंवला, संतरा, बेलफल से है।

राहु-केतु- जहरीले पौधे, बरचिटा, कटैली कांटेदार बबूल और ऐसे फल जिन्हें खाया नहीं जा सकता है, का संबंध राहु-केतु से होता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending