Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लंदन में आतंकी हमलों के 3 आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया

Published

on

आतंकवादी हमले, पुलिस, लंदन, लंदन पुलिस, प्रधानमंत्री थेरेसा मे

Loading

लंदन। लंदन के आतंकवादी हमलों में शामिल तीन हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया है। शहर के बरो मार्केट में लोगों पर चाकू से हमला करने के बाद आतंकी हमलावरों ने लंदन ब्रिज पर अपनी तेज रफ्तार गाड़ी पैदल चल रहे यात्रियों पर चढ़ा दी। पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। लंदन पुलिस ने इन दोनों हमलों में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

आतंकवादी हमले, पुलिस, लंदन, लंदन पुलिस, प्रधानमंत्री थेरेसा मे

प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि वह इन मामलों के संदर्भ में पुलिस और सुरक्षाबलों के संपर्क में हैं और इन हमलों को आतंकवादी हमला माना जा सकता है।

थेरेसा ने कहा कि जांच बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं का आभार जताती हूं जो घटनास्थल पर मुस्तैद हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।

मृतकों की संख्या का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इन दोनों वारदातों में कई लोग घायल भी हुए हैं। 30 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की पहले-पहल जानकारी मिलने के 8 मिनटों के अंदर ही उन्होंने तीनों हमलावरों को मार गिराया।

बीबीसी और अन्‍य की खबरों के अनुसार, आतंकवादियों ने पहले लंदन ब्रिज पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए पैदल लोगों को टक्कर मारी और उन्हें कुचला। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हमले के समय आतंकवादी कम से कम 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।

इसके बाद हमलावर लंदन ब्रिज से गाड़ी चलाते हुए नजदीक के बरो मार्केट पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद आतंकवा‍दियों ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और खुद गाड़ी से बाहर निकलकर लोगों पर अंधाधुंध चाकू से वार करने लगे।

चश्मदीदों का कहना है कि आतंकी जिन चाकुओं से लोगों पर वार कर रहे थे, वह देखने में शिकार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू जैसा लग रहा था। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उधर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका, लंदन और ब्रिटेन की जो भी मदद कर सकता है, वह करेगा। हम आपके साथ हैं।उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि हमें चौकस रहने की जरूरत है। अदालतों को हमारे अधिकार लौटाने चाहिए। हमें यात्रा प्रतिबंध को उच्च स्तर पर प्रभावी करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि लंदन के मैनचेस्टर में ही 22 मई को आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन सरकार ने मैनचेस्टर हमले के मद्देनजर आतंकी अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया था और पुलिस की सहायता के लिए सेना की तैनाती भी कर दी थी।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending