Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नाकामी छुपाने को मुद्दे गढ़ रही केंद्र सरकार : राहुल

Published

on

नाकामी छुपाने को मुद्दे गढ़ रही केंद्र सरकार : राहुल

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘विकास दर में गिरावट’ और ‘बेरोजगारी में बढ़ोतरी’ को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उस पर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अन्य मुद्दे ‘गढ़ने’ का आरोप लगाया।

राहुल ने ट्वीट किया, “विकास दर में गिरावट जारी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। अपनी मूल नाकामी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अन्य मुद्दों को हवा दी जा रही है।”

नोटबंदी के कारण चौथी तिमाही में विकास दर में काफी गिरावट आई है। पिछली तिमाही में सात फीसदी से गिरकर यह 6.1 फीसदी पर आ गई है। पिछले पूरे साल की विकास दर में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राहुल ने कहा, “विकास दर में भारी गिरावट आई है। लेकिन सरकार की तरफ से कहा जाता रहा कि नोटबंदी का कोई असर नहीं पड़ा है। ये लोग कभी सही बात नहीं बोलते।”

आधिकारिक सांख्यिकीविद् द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्तवर्ष में भारत की विकास दर 7.1 फीसदी रही, जबकि साल 2015-16 के दौरान यह आठ फीसदी थी। इस समय घटकर 6.1 फीसदी रह गई है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending