Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बदायूं में खाकी शर्मसार, रेप में नाकाम कॉन्स्टेबल ने लड़की को छत से फेंका

Published

on

Loading

बदायूं। यूपी में खाकी वर्दी के दामन पर एक बार फिर दाग लगा है। बदायूं के उझानी थाने के पुलिस क्वार्टर में एक सिपाही ने लड़की से दुराचार की कोशिश की। दुराचार में नाकाम रहने पर सिपाही ने पीड़ित लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। लड़की को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया है कि पीड़ित लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। मामले में आरोपी सिपाही गौरव टाइटलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले दो जनवरी को भी बदायूं में दो सिपाहियों पर नाबालिग लड़की को अगवा करने और उसके साथ दुराचार करने की जघन्य वारदात सामने आई थी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending