Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एलओसी पर पाक की जवाबी कार्रवाई में भारत ने दागे मोर्टार

Published

on

एलओसी, पाक, पाकिस्तानी, भारत, गोलीबारी, मोर्टार

Loading

एलओसी पर भारत, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

एलओसी, पाक, पाकिस्तानी, भारत, गोलीबारी, मोर्टार

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों और मोर्टार से जवाबी हमला किया गया। नौशेरा में सुबह 7.20 और कृष्णाघाटी में 7.40 पर गोलीबारी शुरू हुई। मेहता ने बताया कि हमारे सुरक्षाबल बड़ी ही मुस्तैदी से इसका जवाब दे रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending