Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कपिल मिश्रा को आप विधायकों ने विधानसभा में घेरकर पीटा

Published

on

कपिल मिश्रा, आप, विधानसभा, पीटा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को कहा कि आप विधायकों ने उन पर विधानसभा में हमला किया। बागी तेवर अख्तियार करने के बाद मिश्रा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के अरोप लगाए हैं।

कपिल मिश्रा, आप, विधानसभा, पीटा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आप विधायकों ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कपिल मिश्रा के साथ हाथापाई की और उनको घेरकर गला दबाने की कोशिश की गई। अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कपिल मिश्रा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराया है।

मिश्रा ने डिप्टी सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिसोदिया के इशारे पर उनके साथ मारपीट की गई है। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दर्जन भर विधायक कपिल मिश्रा को पकड़ कर पीट रहे हैं। हंगामे के बाद कपिल मिश्रा को मार्शलों ने सदन से बाहर किया।

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि आप के विधायकों ने मुझे लात और घूंसों मारा-पीटा। मारपीट करने वालों में मदन लाल, जरनैल सिंह शामिल थे। मिश्रा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इशारे पर आप विधायकों ने मुझे पीटा है। साथ ही कपिल ने कहा कि जब आप विधायक मुझे पीट रहे थे तो केजरीवाल और सत्येंद्र जैन सदन में हंस रहे थे।

सदन से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि ”मैंने अरविंद केजरीवाल के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ दिल्‍ली विधानसभा के स्‍पीकर को पत्र लिखा था। मुझे सदन में बोलने नहीं दिया, इसलिए मैंने रामलीला मैदान पर एक विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की। मैं इंतजार कर रहा था कि मुझे बोलने का मौका मिलेगा। सीट से आगे बढ़ते ही चार या पांच विधायकों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending