Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

जब Bangaluru बन गया कश्मीर, बर्फबारी भी हुई

Published

on

Loading

बेंगलुरु। बेंगलुरु (Bangaluru) की वॉर्थूर झील के आसपास का इलाका सोशल मीडिया पर ‘नए कश्मीर’ के रूप में जाना जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर यहां के लोगों को ‘बर्फबारी’ का सामना करना पड़ा। दरअसल यह पहाड़ों की बर्फ नहीं बल्कि शहर की सबसे प्रदूषित झील से निकलने वाला जहरीला झाग है जो एक बार फिर लोगों के सामने था।

मानसून की बौछारों के बाद आईटी हब बेंगलुरु अपनी तरह के खास बर्फबारी के कारण परेशानी में है। यह उस तरह की बर्फबारी नहीं जिससे मौसम ठंडा हो या लोगों को खुशनुमा अहसास हो बल्कियह विषैला और रासायनिक झाग है जो वॉर्थूर झील से निकल शहर के व्हाइटफील्ड मेन रोड पर आ रहा है।

शनिवार और रविवार को वार्थूर झील ने झाग देने शुरु कर दिया। चारों तरफ सडक़ो पर फोम ही फोम। नजारा देख कर तो ऐसा लग रहा था कि फोम हवा में उड़ रहे थे। इस खूबसूरत नजारे को लोगों ने एंजॉय करने के बजाय कन्नी काटी। लोग फोम से बचते दिखे। इस खूबसूरत फोम की वजह से ट्रैफिक की समस्या भी देखी गई।

पर्यावरमविदें का कहना है कि वॉर्थूर झील के झाग की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्नाटक लेक कंजरवेशन ऐंड डिवेलपमेंट और कर्नाटक स्टेट पलूशन कंट्रोल बोर्ड जैसी सरकारी एजेंसियों की असफलता को भी दर्शाता है।

साउथ बेंगलुरू में रहने वाले लोग वार्थूर झील से निकलने वाले फोम को देखकर दंग रह गए। कर्नाटका स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मण ने कहा है कि ‘वार्थूर झील से निकलने वाले फोम के सैंपल को लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। हम झील के आसपास के इलाकों का सर्वे कर रहे हैं। हमने झील के आसपास के 20 इंडस्ट्रिज और अपार्टमेंट्स को चिन्हित किया और बुधवार को उनके प्रतिनिधियों से मिल रहे है, हमने इस घटना को लेकर संजीदा हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending