Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘एमएसजी’ के प्रीमियर पर इनेलो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Published

on

Loading

गुड़गांव| डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के हजारों समर्थक शुक्रवार को एमएसजी का प्रीमियर देखने यहां के लेजर वैली मैदान में इकट्ठा हुए। इस दौरान यहां पर इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। फिल्म के मुख्य अभिनेता गुरमीत राम रहीम सिंह प्रीमियर के दौरान गुड़गांव में स्वयं उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने फिल्म के प्रीमियर स्थल के बाहर और अंदर यातायात नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए थे।इसी दौरान, सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली मैदान की ओर बढ़ रहे इनेलो के कार्यकर्ताओं और पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल छात्र संगठन (आईएनएलओ) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान लेजर वैली मैदान में फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी काला झंडा लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के दफ्तर ने पत्रकारों को बताया, “कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए और डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों के साथ झड़प से बचाने के लिए इनेलो और आईएनएसओ के तकरीबन 60 कार्यकर्ताओं को गुड़गांव पुलिस ने हिरासत में लिया है। डेरा सच्चा सौदा के समर्थक बड़ी संख्या में फिल्म ‘एमएसजी-मैसेंजर ऑफ गॉड’ का प्रीमियर देखने के लिए गुड़गांव के लेजर वैली मैदान में इकट्ठा हुए थे।” विभिन्न पुलिस थानों को मिलाकर पुलिस ने करीब 500 इनेलो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बाद में पार्टी के उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर समेत 38 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending