Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एथलेटिक्स : लड़कों में शिवांग और लड़कियों में अंकिता ने मारी बाजी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| देश की अग्रणी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल द्वारा शुक्रवार को आयोजित ‘ द फास्टेस्ट इंडियन’ टैलेंट हंट के फाइनल चरण में लड़कों के वर्ग में शिवांग मिश्रा ने बाजी मारी तो वहीं लड़कियों में अंकिता चहल ने अपनी चमक बिखेरी। दोनों ने 200 और 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। शिवांग हालांकि 100 मीटर स्पर्धा में शीर्ष तीन में जगह बनाने में नाकाम रहे। अंकिता ने इस वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवांग ने 200 मीटर में 23.84 सेकेंड जबकि 400 मीटर में 51.60 सेकेंड का समय लिया। दूसरी ओर, अंकिता ने 200 मीटर और 400 मीटर वर्ग में क्रमश: 28.11 सेकेंड और 1.01.40 मिनट का समय लिया।

इससे पहले वह 100 मीटर वर्ग में 13.95 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों के 100 मीटर स्पर्धा में मेलान्स रॉड्रिक्स (13.77 सेकेंड) ने बाजी मारी जबकि लड़कों में बादलसोकिन (11.86 सेकेंड) विजयी रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान एवं पूर्व दिग्गज धावक मिल्खा सिंह ने किया। इस मौके पर गेल के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष बी. सी. त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending