Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

प्रियंका अभिनीत ‘बेवॉच’ को सेंसर बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया, बच्‍चों के साथ न देखें  

Published

on

हॉलीवुड फिल्म, 'बेवॉच', अश्लील भाषा, 'A' सर्टिफिकेट, विजुअल, सेंसर बोर्ड

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की अगली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ को भारत में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) ने शुक्रवार को ‘A’ सर्टिफिकेट दे दिया है। साफ है कि फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ किए जाने की इजाज़त दी गई है। साथ ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म में चार विजुअल और एक डायलॉग पर भी अपनी कैंची चला दी है।

हॉलीवुड फिल्म, 'बेवॉच', अश्लील भाषा, 'A' सर्टिफिकेट, विजुअल, सेंसर बोर्ड
बेवॉच 90 के दशक में आए एक लोकप्रिय टीवी शो पर आधारित है। उस सीरीयल का भी यही नाम बेवॉच था। कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के एक भी बीच शॉट पर कैंची नहीं चलाई है। अश्लील भाषा में फिल्म के संवादों को भी बनाए रखा है।

बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी ने कहा, ‘फिल्म में बिकीनी शॉट्स को काटे जाने का कोई कारण नहीं था। यह टीवी शो पहले ही भारत में कई सालों तक प्रसारित हो चुका है जिसमें स्लो मोशन में बिकीनी शॉट्स थे। अगर आप गोवा के बीच पर भी जाएं तो वहां भी बिकीनी में महिलाएं देखी जा सकती हैं तो इन्हें काटे जाने की कोई तुक नहीं है।’

वहीं, निहलानी ने कहा, ‘बेवॉच में कई जगह पर अश्लील संवाद हैं। जहां हमें लगा कि बेवजह अश्लील संवादों को डाला गया है वहां से इन्हें हटाया गया है। इसीलिए हमने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है।’

बता दें कि लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के जरिए हॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। भारत में बेवॉच 2 जून को रिलीज़ होगी।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending