Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत–अफ्रीका भविष्य संवारने के लिए लिए चलें साथ–साथ : जेटली

Published

on

भारत, अफ्रीका, जेटली, अरुण जेटली, केंद्रीय वित्तमंत्री

Loading

गांधीनगर। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि 21वीं सदी सिर्फ एशिया की ही नहीं, बल्कि अफ्रीका की भी है। इसलिए भारत और अफ्रीका को अपने साझा भविष्य को संवारने के लिए साथ चलना चाहिए।

भारत, अफ्रीका, जेटली, अरुण जेटली, केंद्रीय वित्तमंत्री

जेटली ने अफ्रीकी विकास बैंक की 52वीं वार्षिक बैठक में कहा कि भारत कई चुनौतियों के बीच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक उभरता हुआ केंद्र रहा है। अफ्रीका ने भी पिछले कुछ सालों में अच्छी प्रगति की है।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि 21वीं सदी सिर्फ एशिया की ही नहीं, बल्कि एशिया और अफ्रीका दोनों की है।”जेटली ने कहा कि कड़े वैश्विक परिदृश्य के बीच अफ्रीकी महाद्वीप में तेजी से बदलाव हो रहा है। अफ्रीका की अर्थव्यवस्था 2016 में 2.2 फीसदी और 2017 में 3.4 फीसदी की दर से बढ़ी।

जेटली ने कहा, “अफ्रीका में अच्छा समय आने वाला है। भारत और अफ्रीका को साझा भविष्य संवारने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भारत, अफ्रीका के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और यह प्रतिबद्धता तीन भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलनों सहित ‘उच्च स्तरीय राजनीतिक सहभागिता’ से झलकती है।

जेटली ने कहा, “यह सिर्फ संयोग नहीं है कि हमारे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने बीते समय में 16 अफ्रीकी देशों का दौरा किया है। ऐसा कोई अफ्रीकी देश नहीं है, जहां हमारी सरकार के मंत्री नहीं गए हों।”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending