Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल पर जेटली ने किया एक और मानहानि का मुकदमा, इस बार 10 करोड़ का दावा

Published

on

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, रक्षा मंत्री अरुण जेटली, मानहानि, मुकदमा, दिल्लीर

Loading

केजरी के वकील जेठमलानी ने कहे थे अपशब्‍द

नई दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने मानहानि का एक और मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे में जेटली ने 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, रक्षा मंत्री अरुण जेटली, मानहानि, मुकदमा, दिल्लीर

बता दें कि मानहानि केस में पिछली सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने जेटली को अपशब्द कहे थे। तभी जेटली ने संकेत दिए थे कि वह एक और मुकदमा दायरा करेंगे।

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि के मुकदमे की सुनवाई चल रही थी, उसी बीच केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने जेटली को ‘क्रूक’ (बदमाश) कहा। यह सुनकर जेटली गुस्से में आ गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।

इसके बाद कोर्ट को सुनवाई भी स्थगित करनी पड़ी। इस पर जेठमलानी ने कहा कि उन्होंने अपने मुवक्किल केजरीवाल के कहने पर ही इस शब्द का इस्तेमाल किया था। जेठमलानी की टिप्पणी को तब अरुण जेटली ने निंदात्मक करार दिया था और कहा था कि वह एक और मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

अरुण जेटली की तरफ से वकील मानिक डोगरा ने कहा, ‘हमने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगते हुए एक नया मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है।’ कोर्ट में राम जेठमलानी का यह बयान दर्ज है कि उन्होंने अपने मुवक्किल के विशेष निर्देश पर इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending