Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजस्थान में ISI जासूस अरेस्ट, कई दस्तावेज पकड़े गए

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और सेना के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

संदिग्ध की पहचान हाजी खान के रूप में की गई है। इसे खुफिया एजेंसियों की खबर के बाद जैसलमेर के कुंजरली गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों का कहना है कि खान पर खुफिया जानकारियां आईएसआई तक पहुंचाने का आरोप है। उसे पूछताछ के लिए जयपुर भेजा गया है।

जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध के कब्जे से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, “खान को कुछ महीने पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे छोड़ दिया गया था। वह नियमित तौर पर पाकिस्तान आता-जाता रहा है, क्योंकि उसके नाना का घर वहां है।”

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending