ऑफ़बीट
रसगुल्ले ने तुड़वा दी शादी, दुल्हन ने लौटाई बारात
उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में महज एक रसगुल्ले की वजह से शादी टूट गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। हुआ यूं कि एक बाराती ने एक की बजाय दो रसगुल्ले ले लिए तो घरातियों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने इसे लेकर बारातियों से आपत्ति जताई। बात इज्जत तक जा पहुंची। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन ने ही शादी से इनकार कर दिया।
उन्नाव के कर्मापुर गांव में एक युवती की शादी खुंटहा गांव के निवासी शिवकुमार के साथ तय हुई थी। गुरुवार शाम बरात कर्मापुर पहुंची। दुल्हन के पिता ने सभी बरातियों से खाने का आग्रह किया।
खुशनुमा माहौल में खलल तब पड़ी, जब अचानक दूल्हे के चचेरे भाई मनोज के साथ लड़की वालों की बहस होने लगी। खाने की प्लेट पर मनोज ने दो रसगुल्ले रखे थे, जबकि कन्या पक्ष ने हर बाराती को एक ही रसगुल्ला देने की बात हलवाई से कही थी। लेकिन, मनोज ने दो रसगुल्ले रख लिए।
लड़कीवालों ने मनोज को दो रसगुल्ले लेने पर टोक दिया। बात छोटी थी, लेकिन आनन-फानन में यह नाक की बात हो गई। इज्जत को लेकर बारातियों और घरातियों में तकरार होने लगी। यह रसगुल्ला विवाद इतना बढ़ जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। नौबत मारपीट तक जा पहुंची।
किसी ने खबर दी तो पुलिस भागी हुई आई। दोनों पक्षों के बीच विवाद को ठंडा भी करवा दिया। लेकिन, रसगुल्ले पर मचे घमासान के बीच वधू ने अपना फैसला सुना दिया। आहत लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। हालात एकदम से बदल गए। लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिशें कीं, लेकिन वह शादी न करने के अपने फैसले पर कायम रही। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तराखंड3 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी