Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जल्द ही ट्रेन से जुड़ेगा चार धाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उत्तराखंड में चार धाम रेलवे संपर्क के लिए ब्राड-गेज एकल ट्रैक का सर्वेक्षण 13 मई से शुरू होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु उत्तराखंड में बद्रीनाथ में शुक्रवार को इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

चार धाम परियोजना की अनुमानित लागत 43,292 करोड़ रुपये आएगी। यह प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री को देहरादून व कर्णप्रयाग से 327 किमी रेलमार्ग से जोड़ा जाएगा।

रेल मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना रेल विकास निगम लिमिटेड के तहत है, जो मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इसके रास्ते में 21 नए स्टेशन, 61 सुरंग और 59 पुल होंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending