Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सत्‍येन्‍़द्र जैन पर भाजपा विधायक ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, मार्शलों ने विधानसभा से निकाला

Published

on

सत्येंाऩ् द्र जैन, भाजपा विधायक, भ्रष्टाचार के आरोप,

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को मार्शलों ने मंगलवार को सदन से बाहर कर दिया। गुप्ता ने विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सत्ताधारी आप और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और हंगामा किया।

सत्येंाऩ् द्र जैन, भाजपा विधायक, भ्रष्टाचार के आरोप,

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के स्वास्थ्य और शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन की संलिप्तता वाले 1,000 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले का आरोप लगाया, और इस पर बहस की मांग करते हुए एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने स्थगन प्रस्ताव की अनुमति नहीं दी।

गोयल के बार-बार अनुरोध करने और चेतावनी देने के बाद भी भाजपा नेता ने हंगामा जारी रखा। इसके बाद उनके आदेश पर विजेंद्र गुप्ता को सदन से बाहर कर दिया गया।

गोयल ने कहा कि उन्होंने मार्शलों से उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, “मैं आदेश देता हूं कि गुप्ता को दिन भर के लिए सदन से बाहर निकाला जाए।”

इसके बाद गुप्ता ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ मिलीभगत कर सत्येंद्र जैन 1000 करोड़ रुपये से अधिक के भूमि घोटाले में शामिल हैं।

गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में जैन ने पांच फर्जी कंपनियों के जरिए लगभग 200 बीघा जमीन खरीदी है। जमीन 53 लाख रुपये प्रति एकड़ में खरीदी गई है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 2-3 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है।”

उन्होंने कहा, “इस सौदे के लिए राज्य शहरी विकास मंत्रालय का इस्तेमाल किया गया, जिसका उद्देश्य 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करना था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिर्फ इसकी जानकारी ही नहीं है, बल्कि इसमें उनकी पूरी भागीदारी भी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन की ओर से केजरीवाल को दो करोड़ रुपये सौंपने का जो आरोप लगाया है, वह इस कथित भूमि सौंदे से संबंधित है। गुप्ता ने कहा, “जैन को न केवल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

 

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending