Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाक सेना की बर्बरता का जवाब जरूर देंगे : आर्मी चीफ

Published

on

पाकिस्तारन की बर्बरता का जवाब जरूर देंगे : आर्मी चीफ

Loading

श्रीनगर/नई दिल्ली। पाकिस्‍तानी सेना की बर्बर कार्रवाई पर भारतीय सेना के प्रमुख ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भरोसा दिलाते हुए कहा है कि पाकिस्तानी सेना के भारत के दो शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों से की गई बर्बरता का भारत जवाब जरूर देगा। हालांकि, भारत का जवाब किस तरह का होगा ? इस सवाल पर उन्होंने चुप्‍पी साध ली।

पाकिस्तारन की बर्बरता का जवाब जरूर देंगे : आर्मी चीफ

बता दें कि सोमवार को पाकिस्तानी आर्मी ने एलओसी पर गश्‍त कर रहे दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी और बाद में उनके पार्थिव शरीरों के साथ बर्बरता की। देश में इस घटना पर बेहद गुस्सा है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा बल हरकत में आ गया है। सेना की ओर से साउथ कश्मीर खासकर शोपियां-पुलवामा के 20 से ज्यादा गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आर्मी चीफ ने बॉर्डर पर हो रही घुसपैठ पर पूछे गए सवाल पर कहा- शहीदों के साथ हुई बर्बरता के बाद घुसपैठ रोकने के लिए चौकसी ज्यादा सख्त की गई है।  रावत ने इस बात की जानकारी देने से इनकार कर दिया कि भारत अब पाकिस्तान की हरकत का जवाब किस तरह से देगा?

उन्होंने कहा- हम अपने फ्यूचर प्लान के बारे में अभी कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन, एक्शन के बाद इसकी डीटेल्स जरूर शेयर की जाएंगी। उन्होंने कहा- आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। बर्फ पिघल रही है, इसकी वजह ये घटनाएं बढ़ रही हैं। जब उस तरफ से कोई हरकत होती है तो हम भी कार्रवाई करते हैं। घुसपैठ पर लगाम कसने के लिए और कदम उठाए जा रहे हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending