Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र मे शीतलहर बढ़ेगी

Published

on

Loading

भोपाल| पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में ठंड का जोर बढ़ने के आसार हैं। राज्य में गुरुवार को सर्द हवाओं का असर बना हुआ है, कोहरा व धुंध छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। धूप जरूर खिली है, लेकिन हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में हवाओं के साथ बादल बरस सकते हैं। वहीं घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर का असर बना रहेगा। पाला भी पड़ सकता है।

राज्य में बीते 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार को भोपाल और इंदौर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री, ग्वालियर का 20.2 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending