Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जवान की पिटाई का वीडियो वायरल, हमलावरों ने वर्दी भी फाड़ी

Published

on

एयरफोर्स जवान, पिटाई, वीडियो वायरल, वर्दी फाड़ी

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में एयरफोर्स के जवान की कुछ लड़कों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। बात बस इतनी थी कि  बाइक पर सवार एयरफोर्स के जवान की बाइक की एक कार से हल्की सी टच हो गई। घटना के वक़्त जवान अपनी वर्दी में था। आरोपियों ने उसकी वर्दी तक फाड़ डाली और उसका आईकार्ड भी लूट लिया।

एयरफोर्स जवान, पिटाई, वीडियो वायरल, वर्दी फाड़ी

पुलिस के मुताबिक तुगलकाबाद इलाके में एयरफोर्स में तैनात सुजॉय कुमार सिकंदर 20 अप्रैल को महरौली बदरपुर रोड पर चल रहे थे। इस बीच उनकी बाइक गलती से एक स्विफ्ट कार से टकरा गई। इस पर स्विफ्ट कार सवार लोगों ने आपा खो दिया। इन लोगों ने बत्रा हॉस्पिटल के पास बाइक सवार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार सवार 2 लड़कों ने एयरफोर्स के जवान को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच सेंट्रो कार में एक लड़का आया और उसने भी जवान की पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने उसे घसीटकर उसका आईकार्ड और बाइक की आरसी भी लूट ले गए।

पिटाई का यह वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर शूट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हर कोई सेना के सम्मान और आरोपियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग करने लगा। इसके बाद एयरफोर्स के जवान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जवान की शिकायत पर संगम विहार थाने में मामला कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में नितिन गुप्ता, मालवीय नगर का रहने वाला है जो दूध की सप्लाई करता है। दूसरा आरोपी ईसा संगम विहार का रहने वाला है और एक होटल में स्टोर कीपर है। तीसरा आरोपी नीरज एक क्लब में बाउंसर है। पुलिस के मुताबिक लूटा गया सभी सामान भी बरामद कर लिया गया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending