Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राम मंदिर निर्माण के लिए ईंट लेकर अयोध्या पहुंचे मुस्लिम कारसेवक

Published

on

मुस्लिम राष्ट्रवादी मंच, मुस्लिम नेता, अयोध्या, राम मंदिर निर्माण, भगवान राम,

Loading

राम मंदिर निर्माण के प्रति मुस्लिमों ने जताई आस्‍था

अयोध्या।राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम राष्ट्रवादी मंच से जुड़े करीब दो दर्जन मुस्लिम नेता गुरुवार को एक ट्रक में तीन हजार ईंट लेकर पहुंच गए।

मुस्लिम राष्ट्रवादी मंच, मुस्लिम नेता, अयोध्या, राम मंदिर निर्माण, भगवान राम,

रामलला के दर्शन की इच्छा साथ लेकर आए इस मुस्लिम जत्थे् के नेताओं को देखकर जिला प्रशासन के अधिकारी भी सकते में आ गए। अधिकारियों ने उन्हें रोककर समझाया कि रामलला के दर्शन की अवधि समाप्त हो चुकी है।

मुस्लिम जत्थे का नेतृत्व कर रहे मो. आजम खान ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि भगवान राम हमारे भी श्रद्धा के केंद्र हैं और अयोध्या में उनका मंदिर बनना ही चाहिए। इसीलिए वह लोग अपने साथ राम मंदिर निर्माण के लिए तीन हजार ईंट भी लाए हैं।

अधिकारियों ने उन्हें नयाघाट पुलिस चौकी पर ले जाकर समझाया-बुझाया और विदा करा दिया। मुस्लिम कारसेवक कारसेवकपुरम जाकर ईंट भी नहीं जमा कर सके। कोतवाल अरविन्द पाण्डेय के अनुसार फिलहाल ईंटो को लेकर आने वाला ट्रक नयाघाट चौकी पर ही खड़ा करा दिया गया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending