Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विदेशी चंदे पर मिली आप को राहत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को विदेश से चंदा लेने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 18 फरवरी तक के लिए टाल दी। न्यायालय ने मामले को अत्यावश्यक नहीं बताते हुए इस पर राजधानी में सात फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सुनवाई करने का फैसला किया। न्यायाधीश जी. रोहिणी और न्यायाधीश आर. एस. एंडलॉ की खंडपीठ ने कहा कि दिल्ली में चूंकि विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इस मामले की सुनवाई बाद में की जाएगी। न्यायालय ने कहा, “हम इस मामले पर बाद में कभी भी विचार कर सकते हैं। इस मामले पर सुनवाई में जल्दी करने की इतनी जरूरत नहीं है। हम इस पर चुनाव के बाद सुनवाई करेंगे।” पेशे से वकील एम. एल. शर्मा ने एक याचिका दायर कर आप के सदस्यों के खिलाफ विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने और न्यायालय की निगरानी में नियमित तौर पर सुनवाई करने की मांग की है।

आप ने हालांकि विदेश से अवैध तरीके से चंदा लेने के आरोप को खारिज किया और न्यायालय से कहा कि पिछले वर्ष उसे 30 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जो सिर्फ भारतीय नागरिकों से ही लिया गया। आप को इस राशि में से 8.5 करोड़ रुपये अनिवासी भारतीयों से मिले। आप ने कहा, “हमें चंदे के तौर पर बहुत छोटी राशि ही मिली है, जो देश के सभी राजनीतिक दलों द्वारा लिए जाने वाले चंदों में सबसे पारदर्शी तरीके से एकत्रित की गई है।”

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending