Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

कृपालु महाराज

रँगीली महल बरसाना में दैनिक उपयोगी वस्तुओं का वितरण

Published

on

Loading

प्रतापगढ़। जगद्गुरु कृपालु परिषत्-श्यामा श्याम धाम एक अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक, शैक्षिक एवं चैरिटेबल संस्था है। संस्था के द्वारा प्रत्येक शुभ अवसर पर समय-समय पर निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों व विधवाओं की सहायतार्थ प्रसाद एवं दैनिक उपयोगी वस्तुओं का वितरण तथा निर्धन विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री एवं दैनिक उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया जाता रहा है।
इसी संदर्भ में आज (रविवार) प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक, रँगीली महल प्रांगण, बरसाना में लगभग 5200 विद्यार्थियों को शैक्षिक व दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया गया। बरसाना व आस-पास के क्षेत्र के 40 विद्यालयों के 5200 विद्यार्थियों को एक-एक कैसरोल (खाना गरम रखने का बर्तन) व एक-एक कटोरा व एक चम्मच दान स्वरूप दिये गये।
साथ में आये 300 शिक्षकों को उपर्युक्त सामग्री के अतिरिक्त एक-एक छाता भी दान-स्वरूप भेंट किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षाओं सुश्री डॉ विशाखा त्रिपाठी, सुश्री डॉ श्यामा त्रिपाठी, सुश्री डॉ कृष्णा त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

आध्यात्म

जगद्गुरु कृपालु परिषद द्वारा वृन्दावन क्षेत्र में वास करने वाली विधवा व निराश्रित महिलाओं को दिए गए उपहार

Published

on

Gifts given by Jagadguru Kripalu Parishad

Loading

वृन्दावन। जगद्गुरु कृपालु परिषद श्यामा श्याम धाम समिति के तत्वावधान में वृन्दावन में वास कर भजन कीर्तन करने वाली लगभग चार हजार विधवा व निराश्रित महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए। इन उपहारों में उनके वस्त्र, शाल व अन्य जीवनोपयोगी वस्तुएं शामिल हैं।
बता दें कि जगद्गुरु कृपालु परिषद श्यामा श्याम धाम समिति के तत्वावधान में हर वर्ष ब्रह्मलीन जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर साधु भोज व निराश्रित महिलाओं को उपहार प्रदान किए जाते हैं।

इसी क्रम में पिछले दिनों भी वृन्दावन क्षेत्र के साधुओं को प्रेम मन्दिर में भोज के साथ साथ उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पधारे साधुओं को भोज के साथ साथ उपहार भी दिए गए थे।

साधू भोज कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि इन धार्मिक आयोजनों का मार्ग निर्माण उनके पिता जगद्गुरु कृपालु जी महाराज ने किया था। आज उनकी बनाई हुई संस्था उनके पथ पर चलकर अपने दायित्वों का बाखूबी निर्वहन कर रही है।

इस अवसर जेकेपी श्यामाश्याम धाम समिति की अध्यक्षा डॉ श्यामा त्रिपाठी एवं अनुजा डॉ कृष्णा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि बड़ी दीदी के दिशा निर्देशन में हमारी संस्था को ब्रजवासियों की सेवा से आंनद अनुभूति होती है, बृजवासी स्वयं भगवान के स्वरूप होते है, और इनकी सेवा करने से अन्तःकरण शुध्द होता है। बताया गया कि करीब पांच हजार साधुओं को 15 प्रकार की दैनिक वस्तुएं दक्षिणा के साथ प्रदान की गई।

Continue Reading

Trending