Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पिंक’ पर हमेशा से विश्वास था : तापसी

Published

on

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पिंक, अभिनेत्री तापसी पन्नू, तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन

Loading

मुंबई | 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुनी गई फिल्म ‘पिंक’ में सराहनीय प्रस्तुति देने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि उन्हें हमेशा से फिल्म की सामथ्र्य पर विश्वास था।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पिंक, अभिनेत्री तापसी पन्नू, तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन

तापसी ने एक बयान में कहा, “मेरा हमेशा से मानना था कि यह फिल्म इस दुनिया में हर संभव पहचान को जीतने की क्षमता रखती है और मैं खुश हूं कि राष्ट्रीय पुरस्कार ने मेरे इस विश्वास की पुष्टि कर दी। एक खूबसूरत टीम का प्रयास जिसकी सराहना की गई। फिल्म हमेशा मेरी यादों में रहेगी।” अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म शूजित सरकार द्वारा निर्मित है।

इसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मुद्दे को उठाया गया है। उन्होंने कहा, “कलाकार के रूप में, यह फिल्म मुझे अधिक ऊंचाई तक ले गई और व्यक्ति के रूप में इसने मेरे फैसलों में मेरे विश्वास को दृढ़ बनाया।”

अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म अदालती कार्रवाई पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि आज की महिलाएं क्या करना पसंद करती हैं और उनकी इस पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए।  फिल्म ‘पिंक’ में कीर्ति कुल्हारी, अंगद बेदी, एंड्रिया तारियंग और पीयूष मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending