Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पिंक’ को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब

Published

on

अमिताभ बच्चन, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पिंक, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, हिंदी फिल्म

Loading

नई दिल्ली | महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुनी गई है। यह घोषणा शुक्रवार को की गई। अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म अदालती सुनवाई पर आधारित है।

अमिताभ बच्चन, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पिंक, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, हिंदी फिल्म

इसमें दिखाया गया है कि महिलाओं की पसंद ना पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए। इसका पहला संदेश है कि अगर कोई महिला ‘ना’ कहती है तो उस पर सख्ती न करें। फिल्म ‘पिंक’ में कीर्ति कुल्हारी, अंगद बेदी, एंड्रिया और पीयूष मिश्रा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को प्रभावशाली प्रदर्शन और मजबूत संदेश के लिए काफी प्रशंसा मिली।

यह मिनल नामक लड़की की कहानी है। फिल्म में मिनल और उसके दोस्तों के साथ छेड़छाड़ होती है और वे राजनेता के भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश करती हैं। इसके बाद मामला गंभीर हो जाता है और सेवानिवृत्त वकील दीपक (अमिताभ बच्चन) उनकी यह लड़ाई जीतने में मदद करते हैं।

फिल्म के जोरदार संवाद और मजबूत पटकथा को दर्शकों और आलोचकों ने समान रूप से सराहा है। इसके अलावा, ‘नीरजा’ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के तौर पर चुनी गई और अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में चुना गया।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending