Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड में शादी अयोग्यता नहीं : शबाना आजमी

Published

on

गीतकार जावेद अख्तर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, महिला सशक्तीकरण, हिंदी सिनेमा

Loading

नई दिल्ली | विख्यात गीतकार जावेद अख्तर के साथ शादी के बंधन में बंधे तीन दशक से अधिक समय पूरा कर चुकीं और बॉलीवुड में 44 वर्ष की यात्रा में कई सशक्त भूमिकाएं निभा चुकीं अनुभवी अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी का मानना है कि हिंदी सिनेमा में महिला कलाकारों के लिए शादी अयोग्यता नहीं है।

गीतकार जावेद अख्तर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, महिला सशक्तीकरण, हिंदी सिनेमा

शबाना ने मुंबई से फोन पर कहा, “मुझे लगता है कि यह सोचना बहुत पुराना खयाल है कि महिला कलाकारों के करियर के लिए शादी हानिकारक है। यह कहना कि शादी उनके लिए अयोग्यता है, मैं इससे सहमत नहीं हूं।” 66 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि अभिनेत्रियां अब एक उपयुक्त उम्र में शादी कर लेती हैं। वर्ष 1988 में पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री ने कहा, “क्या हुआ, अगर लड़कियां शादी के लिए तैयार हैं और शादी कर लेती हैं!

अगर उस वक्त वे महत्वपूर्ण भूमिकाएं कर रही होती हैं, फिर भी वे हीरोइन मोड में ही रहती हैं।” अच्छे काम के जरिए महिला सशक्तीकरण का समर्थन करने वाली शबाना ने कहा कि आज भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भूमिका बहुत बदल गई है। ‘अंकुर’, ‘अर्थ’, ‘फायर’, ‘मकड़ी’ और ‘नीरजा’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के नमूने पेश कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा, “हम यह नहीं कह सकते कि हम सशक्त महिलाओं, बदलाव और न्याय के बारे में फिल्में चाहते हैं, फिल्में तो ऐसी होनी चाहिए, जिन्हें दर्शक पसंद करें।”

शबाना का मानना है कि फिल्म उद्योग उम्र-केंद्रित है, लेकिन यह भी अब बदल रहा है। उन्होंने कहा, “अगर आप पिछले 10 सालों में मेरे अपने कैरियर ग्राफ को देखें, तो ये शायद मेरे जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं हैं। अगर मैं किसी को बताना चाहूं तो मेरी 5 फिल्में रिलीज की कतार में हैं।” अभिनेत्री का कहना है कि वह 66 की उम्र में भी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा रही हैं, और अपनी सक्रियता से वह काफी खुश हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending