Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिलाएं पुरुषों से बेहतर हैं : अनुपम खेर

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ‘नाम शबाना’ में महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया है। उनका कहना है कि वह हमेशा से महिलाओं को पुरुषों से बेहतर मानते रहे हैं। अनुपम ने यहां गुरुवार को कहा, “मैं हमेशा से मानता हूं कि महिलाएं पुरुषों से बेहतर हैं, जो किसी जीवन को जन्म दे सकती हैं वह श्रेष्ठ है।”

उन्होंने कहा, “मेरी मां महान हैं और समाज में कई सशक्त महिलाएं हैं। भारत सहित प्रत्येक देश में महिलाओं को समान अवसर देना महत्वपूर्ण है। यह स्वभाविक प्रक्रिया है और हमें इसके लिए कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि अत्यधित मेहनत करनी चाहिए। मेरे लिए ऐसे मुद्दों पर बात करना बहुत जरूरी है।”

अनुपम ने ‘पूर्णा’ की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर यह बात कही। यह फिल्म एक लडक़ी के धैर्य और ²ढ़ संकल्प को उजागर करती है। राहुल बोस द्वारा निर्देशित ‘पूर्णा’ माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली सबसे कम उम्र की लडक़ी पूर्णा मालावत के जीवन पर आधारित है।

ऐसी फिल्म बनाने के लिए राहुल बोस की सराहना करते हुए अनुपम ने कहा, “राहुल समाजिक रूप से जागरूक हैं। वह हमेशा ऐसी फिल्म से जुड़ते हैं, जो कुछ महत्वपूर्ण कारणों और मुद्दे को प्रस्तुत करती है।” उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि उनकी फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय है।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending