मनोरंजन
राम गोपाल वर्मा पर भड़के पवन कल्याण के प्रशंसक
चेन्नई | राम गोपाल वर्मा ने अभिनेता पवन कल्याण की नई फिल्म ‘कटमरायुडू’ की आलोचना की और इस दौरान उन्होंने उनके पारिवारिक और निजी जीवन पर भी निशाना साधा। इसके बाद उन्हें उनके प्रशंसकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। वर्मा ने शनिवार रात ट्विटर पर पवन कल्याण के बारे में उल्टी-सीधी बातें कही।
वर्मा ने कहा, “पवन कल्याण ने अपनी फिल्म को वितरकों के लिए अत्यधिक मूल्य पर बेचकर लाभ कमाया।”
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म 30 करोड़ रुपये में बनी, 100 करोड़ रुपये में बिकी और 70 करोड़ रुपये जेब में आए और बेटियों के जन्मदिन का आनंद नीरो से कम नहीं ले रहा हूं। क्योंकि जब रोम जल रहा था तब नीरो सारंगी बजा रहे थे।”
‘कटमरायुडू’ की रिलीज वाले दिन उनकी बेटी आध्या सात वर्ष की हुई। उन्होंने पूरा दिन अपनी बेटी और पत्नी रेनू देसाई के साथ बिताया। वर्मा ने अभिनेता के प्रशंसकों को अभिनेता का ध्यान उसकी ‘वास्तविक क्षमता से भटकाने’ का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पवन कल्याण सुपरस्टार रजनीकांत की तरह फिल्म के नुकसान की भरपाई नहीं करते।
उन्होंने कहा, “रजनीकांत प्रदर्शकों को के नुकसान का ख्याल रखते हैं और जब फिल्म नहीं चलती तो वह इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं और उन्हें पैसे लौटाते हैं।” वर्मा के ट्वीट के कारण पवन कल्याण के कट्टर प्रशंसक भड़क उठे और उन्होंने आगे बढ़कर इसका जवाब दिया।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार