Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

डॉक्टरों को उचित सुरक्षा मुहैया कराये राज्य सरकार : जेपी नड्डा

Published

on

नई दिल्ली, डॉक्टरों, जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

Loading

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सुरक्षा की मांग को लेकर चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र सरकार से डॉक्टरों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

नई दिल्ली, डॉक्टरों, जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि वे काम पर लौट आएं। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वे डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराएं। इसके पहले सोमवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. विकास महात्मे ने भी राज्यसभा में डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। विकास महात्मे ने अपने वक्तव्य में कहा था कि कोई डॉक्टर जान-बूझकर मरीजों को नुकसान नहीं पहुंचाता है| फिर भी डॉक्टरों के खिलाफ लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि मुंम्बई मे डॉक्टरों के खिलाफ हाल ही में हुई हिंसा के बाद देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर जाने की बात कह रहे हैं। दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने इस मामले पर कहा कि डॉक्टर संघ मुम्बई में हुए इस हमले की निंदा करता है|

महाराष्ट्र के कुछ अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ मार-पीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद मरीज के तीमारदारों ने एक डॉक्टर के साथ कथित तौर पर पिटाई की थी। डॉक्टरों का कहना है कि हम अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज नहीं कर सकते हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending