Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मानसी जोशी ने शूटिंग से पहले छुट्टियों का आनंद लिया

Published

on

मानसी जोशी, ढाई किलो प्रेम, नच बलिए, टीवी

Loading

मुंबई | आगामी पारिवारिक धारावाहिक ‘ढाई किलो प्रेम’ से 10 वर्ष बाद पर्दे पर वापसी कर रहीं अभिनेत्री मानसी जोशी राय ने धारावाहिक की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने पति रोहित राय और बेटी के साथ श्रीलंका में छुट्टियों का आनंद लिया। ‘ढाई किलो प्रेम’ पीयूष और दीपिका के बीच की एक असाधारण प्रेम कहानी है। पीयूष की भूमिका में मेहरजन मज्दा हैं, जबकि दीपिका की भूमिका में अंजलि आनंद हैं।

मानसी जोशी, ढाई किलो प्रेम, नच बलिए, टीवी

मानसी शो में मेहरजन की मां माधुरी के रूप में नजर आएंगी।

मानसी ने कहा, “मुझे घूमना बहुत पसंद है। श्रीलंका एक ऐसी जगह है, जहां मैं काफी समय से जाने की योजना बना रही थी। लेकिन रोहित और मैं अपनी निजी प्रतिबद्धताओं में व्यस्त रहने के कारण पहले इसके लिए समय नहीं निकाल सके।”

उन्होंने कहा, “अब मैं ‘ढाई किलो प्रेम’ की शूटिंग शुरू करूंगी। हम इससे पहले कुछ समय साथ बिताना चाहते थे। मैं लगभग एक दशक बाद टीवी पर वापसी से खुश हूं।” मानसी इससे पहले ‘कुसुम’ और ‘नच बलिए’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending