Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कानून बने : विहिप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता प्रवीण तोगडिय़ा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाने की मांग की। तोगडिय़ा ने एक बयान में कहा, “केंद्र को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “राम जन्मभूमि न्यास और विहिप का हमेशा से पक्ष रहा है कि विवादित भूमि भगवान राम की है और वहां एक भव्य राम मंदिर होना चाहिए।” सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को अदालती फैसले के बजाय आपसी सौहार्द से सुलझाना अच्छा तरीका है।

विवाद को सुलझाने के अपने पहले के प्रयासों पर बात करते हुए तोगडिय़ा ने कहा, “साल 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने विहिप और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी को बैठा कर आपसी सौहार्द से मामले को सुलझाने के लिए प्रयास किया। लेकिन जब विहिप ने बाबरी समिति के सदस्यों को वहां मंदिर होने के साक्ष्य सौंपे तो समिति के लोग बैठक छोडक़र चले गए।”

तोगडिय़ा ने कहा कि ‘इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्वीकार किया है कि विवादित स्थल पर मंदिर की मौजूदगी के पर्याप्त साक्ष्य हैं।’ मुस्लिमों के पुरातात्विक सबूत के पक्ष पर बोलते हुए विहिप नेता ने कहा कि उन्होंने कहा था कि ‘यदि मंदिर अस्तित्व में रहा होगा तो हम अपना दावा वापस ले लेंगे।’

साल 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विवादित भूमि का बंटवारा संबंद्ध पक्षों में करने का आदेश दिया था।

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा, ” इसका एक सौहार्दपूर्ण समाधान असंभव है। इससे अदालत के फैसले से निपटाया जाना चाहिए। आखिरकार यह अदालत में लंबे समय से लंबित है।”

नेशनल

संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच ‘आप’ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है। संजय सिंह ने कहा कि शुगर का मरीज होने के बावजूद उन्हें इंसुलिस नहीं समय पर नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पर एलजी के अधिकारी, ईडी के अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं। क्या ये लोग किसी बहाने से जहर देने की साजिश कर रहे हैं, क्या उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं? अरविंद केजरीवाल 30 साल से सुगर के मरीज हैं। वह इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज को समय पर इंसुलिन ना मिले तो जान जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा “मैंने अपनी पेशी के दौरान एक बयान दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किसी की जान लेने तक बात कर सकती है। केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जाता है। ईडी, जेल अधिकरी और एलजी ऑफिस के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबर फैलाते हैं। किसी भी कैदी के खान-पान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तो ईडी ने केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट कैसे जारी किया। क्या उनको जहर देने की साजिश कर रहे हैं?”

Continue Reading

Trending