Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवादों में घिरी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा

Published

on

Loading

मुंबई। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। मीरा ने हाल ही में कामकाजी महिलाओं को लेकर कमेंट किया था कि ऐसी महिलाएं अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान नहीं दे पाती। सोशल मीडिया पर मीरा के इन शब्दों को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है, जिनमें कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को पप्पी समझती हैं।

इस बयान को लेकर मीरा राजपूत को महिला विरोधी के तौर पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अपनी बेटी मीशा को लेकर मीरा का कहना था कि मैं अपनी बेटी की परवरिश को हमेशा प्राथमिकता देती हूं और हमेशा ऐसा ही करेंगी। सोशल मीडिया पर मीरा की खिंचाई हो रही है। उनके स्कूल दिनों की कुछ दोस्त भी मीरा की आलोचना में आगे आई हैं। दूसरी ओर, अपनी पत्नी के बचाव में शाहिद कपूर आए हैं।

मीरा की आलोचना करने वालों को लताड़ते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि उनकी पत्नी की बातों का गलत मतलब लगाया गया है। मीरा का कहना सिर्फ ये था कि अपने बच्चों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ये उनके विचार हैं, जिनका सम्मान करना चाहिए। शाहिद का कहना था कि वे बात का बतंगड़ बनाने वालों के रवैये से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी पारिवारिक जिंदगी का सम्मान करना चाहिए।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending