Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हाफ गर्लफ्रेंड के साथ निर्माता बने चेतन भगत

Published

on

अंग्रेजी, स्तंभकार चेतन भगत, 2 स्टेट्स, मोहित सूरी

Loading

मुंबई । अंग्रेजी के जाने-माने लेखक और स्तंभकार चेतन भगत ने फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के साथ फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखा है। यह उनके द्वारा रचित अंग्रेजी उपन्यास का रूपांतरण है। चेतन भगत द्वारा लिखित उपन्यास खासतौर पर युवाओं के बीच काफी प्रचलित हैं। उनकी द्वारा लिखित कई किताबों पर हिंदी फिल्में बन चुकी हैं, इनमें ‘3 इडियट्स’, ‘हैल्लो’, ‘काय पो छे!’ और ‘2 स्टेट्स’ जैसी फिल्में अच्छा कारोबार कर चुकी है।

अंग्रेजी, स्तंभकार चेतन भगत, 2 स्टेट्स, मोहित सूरी

‘2 स्टेट्स’ की कामयाबी के बाद, अब चेतन भगत की अगली किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित यह फिल्म बन रही है। फिल्म की कहानी चेतन की किताब से ली गई है। यह मोहित सूरी द्वारा निर्देशित है। इसमें श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में है।

चेतन भगत ने मोहित सूरी के साथ मिलकर फिल्म निर्माण भी किया है। उन्हें इससे काफी उम्मीदें हैं।’हाफ गर्लफ्रेंड’ 19 मई, 2017 को रिलीज की होगी

 

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending