Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रजनीकांत की ‘2.0’ पूरी होने वाली है

Published

on

मेगास्टार रजनीकांत, फिल्म '2.0', वैज्ञानिक और रोबोट, अक्षय कुमार

Loading

चेन्नई | मेगास्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ पूरी होने वाली है। केवल एक गाने की शूटिंग और अन्य काम बचे हैं। फिल्म के निर्देशक शंकर ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “‘2.0’ का अधिकांश हिस्सा पूरा कर लिए जाने के बाद टीम के साथ। एक गीत और कुछ अन्य काम बाकी बचे हैं।”

मेगास्टार रजनीकांत, फिल्म '2.0', वैज्ञानिक और रोबोट, अक्षय कुमार

सूत्र के मुताबिक, जो गाना बाकी है, उसे रजनीकांत और अभिनेत्री एमी जैक्सन पर फिल्माया जाना है। इसकी शूटिंग अगले महीने हो सकती है।

यह वर्ष 2010 की तमिल फिल्म ‘2.0’ का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत वैज्ञानिक और रोबोट की दोहरी भूमिका में हैं।

फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी हैं, जबकि हिन्दी फिल्म जगत के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार नकारात्मक भूमिका में हैं। फिल्म 450 करोड़ रुपये के बजट के साथ लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

फिल्म इस साल दीवाली पर तमिल, तेलुगू और हिंदी में एक साथ रिलीज होगी।

 

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending