Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एग्जिट पोल : गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

Published

on

गोवा विधानसभा, एग्जिट पोल, भाजपा, आप, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, गोवा

Loading

नई दिल्ली | गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को आए एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोबारा सत्ता में आ सकती है। पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) के भी राज्य में खाता खोलने की पूरी उम्मीद है।

गोवा विधानसभा, एग्जिट पोल, भाजपा, आप, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, गोवा

इंडिया टीवी-सी. वोटर के सर्वे के मुताबिक, 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में भाजपा को 15-21 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है, उसे 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं। आप के हिस्सा चार सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

इंडिया न्यूज-एमआरसी के एग्जिट पोल में हालांकि त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस सर्वे में भाजपा को 15 सीटों, कांग्रेस को 10सीटों, आप को सात सीटों और अन्य दलों को आठ सीटों पर जीत मिल सकती है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। इस सर्वे के अनुसार भाजपा को 18-22 सीटें मिल सकती हैं,कांग्रेस के हिस्से नौ से 13 सीटें जा सकती हैं, आप को दो सीटों पर और अन्य दलों के उम्मीदवारों को चार से नौ सीटों पर जीत मिल सकती है।

 

Attachments area

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending