मनोरंजन
जैकमैन की टिप्पणी पर शाहरुख ने ली चुटकी
मुंबई | हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन का मानना है कि शाहरुख खान उनकी फिल्म ‘द वोल्वरीन’ का किरदार बखूबी निभा सकते हैं। इस पर शाहरुख ने कहा कि वह इस लुक में शानदार नजर आएं, इसके लिए उन्हें लगता है कि उनकी छाती पर बाल होने जरूरी हैं।
जैकमैन ने 17 साल पहले शुरू हु़ई ‘द वोल्वरीन’ श्रृखंला की फिल्म में एक सुपरहीरो की भूमिका निभाई थी। जैकमैन ‘एक्स-मैन’ श्रृंखला की नौ फिल्मों में वोल्वरिन (एक मांसाहारी स्तनपायी जीव) का किरदार निभा चुके हैं।
‘लोगान’ में जैकमैन ने अंतिम बार वोल्वरिन की भूमिका निभाई थी। ताइवान में फिल्म के प्रचार के दौरान जैकमैन ने कहा, “हो सकता है कि शाहरुख खान यह किरदार निभा पाएं।”
ट्विटर पर एक महिला प्रशंसक की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शाहरुख ने पोस्ट किया, “इसके लिए छाती पर बाल होने जरूरी हैं। हालांकि इस पर काम कर रहा हूं। लव यू ह्यू और वोल्वरिन।”
‘लोगान’ तीन मार्च को भारत समेत दुनियाभर के थियेटर्स में रिलीज हुई।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर