Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी कोपा का निधन

Published

on

कर विभाग, बेनामी संपत्ति, सामान्य आयकर अधिनियम, आयकर अधिनियम

Loading

पेरिस | फ्रांस के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रेमंड कोपा का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। कोपा स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं, जहां उन्होंने तीन यूरोपीयन कप जीते।

कर विभाग, बेनामी संपत्ति, सामान्य आयकर अधिनियम, आयकर अधिनियम

समाचार एजेंसी एफे ने अखबार ले कोरियर डेल क्वेस्टके हवाले से कोपा के निधन की जानकारी दी।

लंबी बीमारी के बाद 19 फरवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 फरवरी की सुबह कोपा ने आखिरी सांसे लीं।

उनका पूरा नाम रेमंड कोपास्जेव्स्की था। कोपा का जन्म उत्तरी फ्रांस के नोएंड लेस माइंस में 1931 में हुआ था। वह 1958 में फुटबाल के सबसे बड़े पुरस्कार बेलन डी ऑर को जीतने वाले फ्रांस के पहले खिलाड़ी बने।

पोलैंड मूल के कोपा का परिवार फ्रांस में आ बसा था। कोपा फ्रांस की विश्व कप-1958 टीम का हिस्सा रहे, जहां उन्हें विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

वह 1956 में स्टेडे रेइम्स क्लब छोड़कर मेड्रिड में गए थे। यह दोनों क्लब 50 के दशक में यूरोप के दो दिग्गज क्लब के तौर पर जाने जाते हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending