Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हुमा कुरैशी का भविष्य उज्ज्वल : शत्रुघ्न सिन्हा

Published

on

Loading

हुमा कुरैशी का भविष्य उज्ज्वल : शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबई | अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने शत्रुघ्न सिन्हा ने हालिया रिलीज फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ के सभी कलाकारों की तारीफ की है और अभिनेत्री हुमा कुरैशी का भविष्य उज्जवल बताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े शत्रुघ्न (71) लोकसभा सांसद है। उन्होंने फिल्म के संगीत और निर्देशन में थोड़े सुधार की गुंजाइश बताई।

शत्रुघ्न ने ट्वीट किया, “फिल्म ‘जॉली एलएलबी -2’ की हुमा कुरैशी का भविष्य उज्ज्वल है। साउंड इफेक्ट्स, संगीत और सुभाष कपूर के निर्देशन में थोड़े सुधार की जरूरत है।”

शत्रुघ्न ने सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर के अभिनय को पुरस्कार मिलने योग्य बताया।

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके प्रिय मित्र अक्षय कुमार को आशीर्वाद दें।

फॉक्स स्टार स्टूडियो की पेशकश इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। ‘जॉली एलएलबी-2’ साल 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय लखनऊ के वकील जगदीश मिश्रा की भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending