Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बनें फिल्म अभिनेता

Published

on

Loading

 

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ‘मैसेंजर ऑफ गॉड-एमएसजी’ फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू कर रहे हैं और इन दिनों वह इसके प्रचार में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म 16 जनवरी को देश के 4,000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

हिंदी ऐक्शन थ्रिलर इस फिल्म का प्रचार पहले से ही जोरों पर हैं, खार तौर पर उनके अनुयायियों के बीच। डेरा सच्चा सौदा के पदाधिकारियों के अनुसार, उनके पांच करोड़ से अधिक अनुयायी हैं।

47 वर्षीय डेरा प्रमुख के सलाहकार और करीबी सहयोगी आदित्य इंसान ने आईएएनएस को बताया, “संगीत उद्योग के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सोनी म्यूजिक द्वारा गाना जारी होने के पहले ही उसकी 10 लाख सीडी की बुकिंग हो गई हो। दुनिया भर की प्रसिद्ध वेबसाइटों पर गाने प्रचलित हो रहे हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर यह गाने सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाली श्रेणी में आते हैं।”

‘एमएसजी’ को अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा और इसे पूरे देश में रिलीज किया जाएगा। इसका सीक्वल भी बन रहा है, जिसकी लगभग 80 फीसदी शूटिग पूरी हो चुकी है। इसमें भी राम रहीम ही मुख्य भूमिका में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending