Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जया बच्चन ने राज्यसभा में उठाया भंसाली पर हमले का मुद्दा

Published

on

Loading

जया बच्चन ने राज्यसभा में उठाया भंसाली पर हमले का मुद्दा

नई दिल्ली | समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर हाल में हुए हमले का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठाया। उन्होंने कहा, “रचनात्मकता के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। कुछ लोग मान बैठे हैं कि वे जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें निश्चित राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कानून एवं व्यवस्था को अपने हाथों में लेना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, “वे संवैधानिक मूल्यों या कानून एवं व्यवस्था का सम्मान नहीं करते। फिल्म बिरादरी लंबे समय से सरकार के मामूली समर्थन या इसके बगैर ही इस बुराई से लड़ रही है।”

जया ने कहा, “फिल्म उद्योग बड़ी संख्या में रोजगार के मौके पैदा करता है और इस तरह की कोई बाधा उद्योग की आय, विकास, रोजगार सृजन को प्रभावित करती है।”

सपा सदस्य ने इस पर भी नाखुशी जताई कि भंसाली के साथ मारपीट की गई और सेट पर शूटिंग से संबंधित उपकरणों के साथ भी तोड़फोड़ की गई, पर सरकार ने इसकी निंदा नहीं की।

उल्लेखनीय है कि श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने 27 जनवरी को जयपुर में भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर हमला कर दिया था। आरोप है कि इस दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार से मारपीट भी की गई।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending