Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विधानसभा चुनाव में गोवा, पंजाब  रचेंगे इतिहास : केजरीवाल

Published

on

Loading

विधानसभा चुनाव में गोवा, पंजाब  रचेंगे इतिहास : केजरीवाल

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि गोवा और पंजाब, विधानसभा चुनाव में इतिहास रचेंगे।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “आज (शनिवार) गोवा और पंजाब इतिहास रचेंगे।” पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए सुबह आठ बजे और गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।

केजरीवाल ने हिंदी और गुरुमुखी में ट्वीट कर जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपने राज्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया।

केजरीवाल ने दो अलग-अलग ट्वीट कर कहा, “आज चुनाव का दिन है। सभी को जाकर मतदान करना चाहिए। अपने गांव के अन्य लोगों को अपने साथ लेकर जाएं और ईमानदार राजनीति के लिए मतदान करें।”

पंजाब में 22,614 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending