मनोरंजन
तमन्ना भाटिया ‘बाहुबली 2’ के लिए उत्साहित
मुंबई | अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अप्रैल में ‘बाहुबली 2’ की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ‘हिम्मतवाला’ में नजर आ चुकीं तमन्ना ने कहा, “मैं ‘बाहुबली 2’ के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह अप्रैल में रिलीज होगी। इस श्रृंखला की पहली फिल्म को पहले ही बहुत प्यार और प्रशंसा मिल चुकी है। मैं इस बार भी दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं।”
एस.एल राजमौली द्वारा निर्देशित भारतीय ऐतिहासिक फिल्म में प्रभास महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म दुनियाभर में 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
तमन्ना ने यह बात बुधवार को यहां लेक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2017 में कही।
फैशन के बारे में उन्होंने कहा, “मुंबई में गर्मियों में पसीना बहुत आता है, इसलिए जो कपड़ा हम पहन रहे हैं वह काफी मायने रखता है। मैं कहना चाहूंगी कि हमें सूती और भारतीय कपड़े पहनने चाहिए, जो मौसम के लिए उपयुक्त हों और हमें सहस महसूस कराए।”
तमन्ना भाटिया (27) के लिए फैशन जीवन का एक हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा, “मुझे फैशन और फैशन शोज का हिस्सा बनना पसंद है।”
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार