Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बजट निराशाजनक, मोदी भारत के ट्रंप : लालू

Published

on

Loading

बजट निराशाजनक, मोदी भारत के ट्रंप : लालू

 

पटना | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक और हताशापूर्ण बताते हुए कहा कि इस बजट में कुछ भी नहीं है। उन्होंने सांसद ई. अहमद के निधन के दिन संसद में बजट पेश किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ट्रंप हैं।

दोनों को ‘जुड़वा भाई’ करार दिया। पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद ने यहां बुधवार को केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “इस बजट में बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं है। एम्स सिर्फ भाजपा शासित प्रदेशों में दिया गया और बिहार की अनदेखी की गई है। बिहार के लिए जो वादा किए थे, वह भी इस बजट में कुछ नहीं दिखा।”

लालू ने कहा कि बजट में रोटी, कपड़ा और मकान के लिए कुछ भी नहीं है। स्वास्थ्य और रोजगार का भी ध्यान नहीं रखा गया है। लालू ने कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी के बाद छोटे-बड़े व्यवसायी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके लिए सरकार ने बजट में कुछ नहीं रखा है।

उन्होंने कहा कि किसी सांसद के निधन के बाद सदन की कार्यवाही बंद कर दी जाती है परंतु केंद्र सरकार ने बजट पेश किया। लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने दोनों को ‘जुड़वा भाई’ करार दिया।

पत्रकारों द्वारा इस बजट को 10 अंक में से कितने अंक दिए जाने के विषय में पूछे जाने पर लालू ने कहा कि यह किसी अंक के लिए लायक ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट निराशाजनक है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending