Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डैडी 60 साल के नहीं लगते : टाइगर श्रॉफ

Published

on

Loading

डैडी 60 साल के नहीं लगते : टाइगर श्रॉफ

मुंबई | अभिनेता जैकी श्रॉफ बुधवार को 60 वर्ष के हो गए। लेकिन, उनके अभिनेता बेटे टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उनके पिता इतनी उम्र के नहीं लगते। पिता के लंबे जीवन की प्रार्थना करते हुए टाइगर ने ट्विटर पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैडी। लंबा जीवन पाएं। 60 वर्ष के नहीं लगते।”

जैकी को उनके फिल्मी दुनिया के दोस्त ‘भिड़ू’ कहकर भी बुलाते हैं। जन्मदिन पर उन्हें दिग्गज हस्तियों से शुभकामनाएं मिलीं। सितारों ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें बधाई दी।

अनुपम खेर : जैकी को जन्मदिन की बधाई। आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो हमेशा खुशियां बाटते हैं। सदैव खुश रहें। प्यार।

करण मल्होत्रा : मैंने जिनके साथ काम किया है, उनमें सबसे प्यारे व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई। जैकी श्रॉफ को प्यार।

साजिद खान : 60 वर्षीय युवा जैकी श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई। लव यू जग्गू दा। इंजन चालू रखिए।

रोहित रॉय : सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन मुबारक हो। दादा तो सिर्फ एक ही है। आपको प्यार।

विवेक आनंद ओबेरॉय : ‘छावा’ जग्गू दादा को जन्मदिन की बधाई। आपका वर्ष शानदार रहे। आप सही मायने में असली हीरो हैं।

तनिषा मुखर्जी : कूलेस्ट, हाटेस्ट व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई। किसी का भी ‘इश्टाइल’ आपसे बेहतर नहीं है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending