Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बान की-मून दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे

Published

on

Loading

बान की-मून दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे

सियोल | संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून ने बुधवार को कहा कि वह दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सर्वेक्षणों में बान देश के अगले राष्ट्रपति के लिए मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता मून जाए-इन के बाद दूसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति के रूप में उभरे हैं।

दक्षिण कोरिया में ‘रसपुतिन’ भ्रष्टाचार मामले के कारण राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति है। इसकी वजह से राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे पर महाभियोग भी चलाया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending