Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘कॉफी विद करण’ में दिखेंगे आलिया, वरुण

Published

on

Loading

'कॉफी विद करण' में दिखेंगे आलिया, वरुण

मुंबई | अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सत्र में दिखाई देंगे। वरुण ने शुक्रवार को ट्विटर पर शो के सेट से करण और आलिया की कुछ तस्वीरें साझा की।

वरुण और आलिया अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रचार के लिए करण के टॉक शो में दिखाई देंगे। दोनों ने करण की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।

वरुण ने ट्विटर पर लिखा, “बद्री करण जौहर और दुल्हनिया (दुल्हन)के साथ विशेष एपिसोड।”

यह दूसरी बार है जब दोनों साथ दिखाई देंगे। आलिया इससे पहले सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ लोकप्रिय टीवी शो के पांचवें सत्र के पहली एपिसोड में दिखाई दी थीं। जबकि वरुण अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आए थे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending