Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रियंका पर कटियार की अश्लील टिप्पणी से भाजपा ने किया किनारा

Published

on

Loading

M.Venkaiah Naidu addresses newsmenनई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद विनय कटियार की अश्लील टिप्पणी से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कटियार के विचारों से इत्तेफाक नहीं रखती।

कटियार द्वारा की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नायडू ने कहा, “किसी के खिलाफ, खासतौर से महिलाओं के खिलाफ निजी टिप्पणी करने का अधिकार किसी को भी नहीं है।”

वेंकैया ने इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स में पत्रकारों के साथ आदान-प्रदान के दौरान कहा, “पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) इससे इत्तेफाक नहीं रखती।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका का नाम शामिल किए जाने के एक दिन बाद कटियार ने कहा कि भाजपा के पास इससे खूबसूरत प्रचारक हैं।

इसके पहले मंगलवार को जनता दल युनाइटेड के नेता शरद यादव ने कहा था, “वोट की कीमत बेटी की कीमत से अधिक है।”

दोनों बयानों पर टिप्पणी करते हुए नायडू ने कहा, “मुझे खेद है कि उन्होंने इस तरह की टिप्पणियां की। आशा है कि वे अपनी टिप्पणियों के प्रभाव को समझेंगे। मुझे आशा है कि वे भविष्य में अधिक सावधानी बरतेंगे।”

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending