Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सतनाम की बॉयोपिक में मुफ्त में काम करेंगे अभिषेक

Published

on

Loading

सतनाम की बॉयोपिक में मुफ्त में काम करेंगे अभिषेक

मुंबई | अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनके लिए भारत के पहले राष्ट्रीय बास्केटबाल महासंघ (एनबीए) के खिलाड़ी सतनाम सिंह की बायोपिक में काम करना सम्मान की बात होगी। अभिनेता ने कहा कि अगर सतनाम एनबीए चैम्पियनशिप जीतते हैं, तो वह सतनाम की बायोपिक में मुफ्त में काम करेंगे।

आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में सतनाम ने कहा था कि अगर उनके जीवन पर बायोपिक बनती है, तो वह अभिषेक को उनके किरदार में देखना चाहेंगे।

इसकी प्रतिक्रिया में अभिषेक ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, “सतनाम यह रहा सौदा। मेरे लिए आपकी बायोपिक में काम करना सम्मान की बात होगी, लेकिन मेरी एक शर्त है। आपको पहले एनबीए चैम्पियनशिप जीतनी होगी।”

अभिषेक ने कहा, “अगर आप एनबीए चैम्पियनशिप में जीत हासिल करते हैं, तो मैं आपकी बायोपिक में मुफ्त में काम करूंगा। इस फिल्म की फीस को दान दे सकते हैं। एनबीए इंडिया।”

पंजाब के बरनाला के रहने वाले सतनाम ने 2015 में एनबीए ड्रॉफ्ट में जगह बनाने वाले पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था।

एनबीए एक प्रतिष्ठित पेशेवर बास्केटबॉल लीग है। सतनाम पर एक वृतचित्र ‘वन इन ए बिलियन’ बनाया जा चुका है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending